फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती डोगिया जलाशय से मार ले जा रहे मछली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के डोगिया जलाशय से कुछ दबंग किस्म के लोग जबरदस्ती मछली मारकर ले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने जलाशय में मछली मार रहे तीन लोगों को हिरासत मेें लेकर उन्हें कोतवाली ले गई। शुक्रवार को जलाशय की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने मछली मारने वालों के खिलाफ तहरीर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को डोगिया जलाशय में मत्स्य पालन का ठेका मिला है। ठेकेदार अपने एक मित्र को जलाशय की देखरेख का जिम्मा सौंपा है। बृहस्पतिवार की रात कुछ लोग जलाशय में मछली मार रहे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सुकृत चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। लेकिन पुलिस को देखते ही मछली मारने वाले भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर तीन को धर दबोचा, जबकि कई अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार की ओर से मिर्जापुर के रहने वाले इंद्रजीत ने कुछ लोगों के खिलाफ जबरदस्ती मछली मारने की तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें