फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला समेत तीन झुलसे, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र/बभनी। जिले में शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर गरज, चमक के साथ बारिश हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के बाद हुई बारिश से कुछ देर के लिए मौसम सुहाना रहा लेकिन फिर उमस बढ़ गई। जिला मुख्यालय पर करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति भी ठप रही। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। उधर बभनी क्षेत्र में बिजली गिरने एक महिला और दो बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन

जिले में मौसम दिनोंदिन बदल रहा है। कभी कड़ी धूप और कभी हल्की रिमझिम बारिश हो रही है। इससे कभी मौसम सुहाना हो जा रहा है तो कभी उमस बढ़ जा रही है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे। इससे बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिर मौसम तल्ख हो गया और कड़ी धूप निकल गई। लेकिन दोपहर बाद करीब दो बजे से आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। गरज, चमक के साथ करीब 10 मिनट बारिश भी हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। बभनी: थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में चमक और गरज हुई। हालांकि बारिश नहीं हुई। बिजली गिरने से गांव की उर्मिला (32) पत्नी बालकेश्वर, संजय (6) पुत्र राधे झुलस गए। उधर चैनपुर निवासी प्रिंस (12) पुत्र स्व. हीरालाल घर के बाहर महुआ के पेड़ के नीचे था कि वह भी बिजली की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। तीनों के परिवार वालों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया है। यहां तैनात डॉ रोहित सिंह ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें