फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालकों को भेंट किया गुलाब का फूल 17-38-29

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। बृहस्पतिवार की रात में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर एसपी सलमान ताज पाटिल ने हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे चालकों को फूल भेंट किए। साथ ही लोगों से हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने की अपील की। जगह-जगह एलईडी लगाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा। उधर, कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहे मोड़ पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्वाधिक सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमाें का पालन कर सड़क पर चलना होगा। कहा कि मातहतों को यातायात नियमों का उलंघन कर चलने वालों के वाहनों का चालान और जरूरत पड़ने पर सीज करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और चालक सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाएं। सीओ अभिनव यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। उधर शिविर में चिकित्सकों ने सौ से अधिक चार पहिया समेत अन्य वाहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित किया। कोतवाल नवीन तिवारी, यातायात प्रभारी बागिश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें