सोनभद्र। जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रहवासी परेशान है। बृहस्पतिवार को नपा कार्यालय के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में प्रदर्शन कर दफ्तर मेें ज्ञापन सौपा।
जिला सचिव प्रमोद यादव और नगर सचिव मनीष तिवारी ने कहा कि बारिश के पूर्व नगर में जल निकासी की समूचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो। कहा कि पूर्व में कई बार नपा प्रशासन को समस्याओं को दूर करने के लिए मांगपत्र सौंपा जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या जस की जस है। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन नहीं किया। जुनैद अंसारी, शोभा प्रजापति, सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल मोदनवाल, राजू अग्रहरि, हीरा सोनकर, अमरेश, राम कुमार, नागेश्वर, जगदीश शामिल रहे।