फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की पहली बारिस से गर्मी व उमस से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। भीषण गर्मी व उमस के बीच बुधवार की सायं कुछ मिनटों के लिए हुई बारिश ने वातावरण को सुहाना बना दिया। जिससे ऊर्जांचल के लोगों को भीषण गर्मी व उमस से निजात मिली।
विज्ञापन

विगत एक सप्ताह से जारी सूर्य व बादलों के बीच लूका-छिपी का खेल आखिकार बुधवार की सायं बारिस में बदल गई। कुछ मिनटों के लिए हुई बारिस के बाद ऊर्जांचल के वातावरण में तेजी से बदलाव आया। जिससे भीषण गर्मी व उमस से जुझ रही जनता को राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान बाहर का वातावरण घर की अपेक्षा काफी आरामदायक रहा जबकि घर में अभी भी लोग उमस से जुझ रहे है। मौसम की पहली बरसात से मुर्झाये पड़े पौधे भी खिल उठे। पहली बारिश के साथ किसान भी अपने-अपने खेतों को तैयार करने में लग गए है। जिससे समय से फसलों की बुआई हो सकें। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम में देरी के कारण झमाझम बरसात के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन देर से ही सही बारिस के आ जाने से गर्मी से बेहाल लोगों के साथ-साथ किसानों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें