फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंढमगंज में उल्टी-दस्त से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंढमगंज/दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव निवासी राजेंद्र साव (35) और उसके पुत्र मनीष कुमार (10) की मंगलवार की सुबह उल्टी-दस्त से मौत हो गई। दोनों सोमवार की रात खाना खाकर सोए हुए थे। मध्य रात्रि में ही उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। सुबह उन्हें विंढमगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दुद्धी सीएचसी रेफर किया गया। दुद्धी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरनाकछार निवासी राजेंद्र पुत्र गुल्लू साव व मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र सोमवार की रात खाना खाकर घर में सोए थे। देर रात में पिता राजेंद्र को उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद पुत्र मनीष को भी पेट दर्द शुरू हो गया। सुबह होते ही गांव के ही एक चिकित्सक से परिवार वालों ने दोनों का इलाज कराया। चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर ग्लूकोज चढ़ाया। उसके बाद हालत बिगड़ने लगी और परिजन दोनों को विंढमगंज पीएचसी ले गए। यहां से दोनों को दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया। उधर दुद्धी अस्पताल में चिकित्सक ने बालक मनीष को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया। मृतक राजेंद्र की पत्नी अनिता ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़े वाले की मौत हो गई। साथ ही उसके पति भी दुनियां से चल बसे। अनिता ने बताया कि पति राजेंद्र रात्रि में कई सब्जियों की मिक्स भुजिया व रोटी खाकर सोये थे। वही पुत्र भी खाना खाकर सोया था, कि अचानक दोनों को रात्रि में हालत बिगड़ गयी। मृतक राजेंद्र मजदूरी कर जीवन यापन करता था। चिकित्सक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकता है। दुद्धी पुलिस का मानना है कि फूड प्वाइनिंग से मौत होने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें