वैनी। ग्राम पंचायत खलियारी में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नगवां ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बताया कि गांव में कभी कभार ही टैंकर से पानी सप्लाई होती है।
सविता, प्रभावित ने बताया कि वह लोग लोग पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं भीषण गर्मी से नाला कुआं तालाब सब सुख गए हैं। हैंड पंप का जल स्तर नीचे चला जा रहा है। कही कही पर हैड पंप में पानी भी है तो समरसेबल टंकी नहीं लगावाया गया। महिलाओं ने नगवां ब्लाक के एडीओ पंचायत से भी मामले की शिकायत की। बताया कि पानी देने में भेद भाव किया जाता है। धनेशरी, राजमती ने जिलाधिकारी गांव में टैंकर से पानी सप्लाई की मांग उठाई है। वहीं मालती हिरावती ने कहा कि अगर पानी की सप्लाई समय से नहीं मिला तो वह लोग जिला मुख्यालय पर घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। महिलाओं ने कहा कि नगवां ब्लाक में पानी सप्लाई के नाम पर गोलमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में तिजिया, तेतरी, झुनिया, गुलबासी, रामाअवध आदि लोग मौजूद रहे।