फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के हमले से मरने पर मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जंगली जानवरों के हमले से मरने वाले व्यक्तियों के आश्रितों को भी दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देशित कर दिया है। अगर कोई जानवरों के हमले में कोई मरता है तो इसकी रिपोर्ट उस क्षेत्र के लेखपालों को एसडीएम को देनी होगी।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले की अधिकांश आबादी जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में ही निवास करती है। अक्सर जंगली इलाकों में तेंदुआ,भालू, लकड़बग्घा समेत अन्य जंगली जानवर लोगों पर हमला करते रहते हैं। यहां तक की अभी तक जानवरों के हमले से कइयों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन इसकी सूचना लोगों ने पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं दिया। क्योंकि जंगली इलाकों में अधिकांश अशिक्षित लोग ही निवास करते हैं और सरकार की ओर से पहले जानवरों के हमले में मरने वालों को कुछ मिलता भी नहीं था। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब जानवरों के हमले से मरने वालों के आश्रितों को भी दैवीय आपदा राहत कोष से पांच लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। कहा कि सभी एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें