फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा ब परियोजना की पाचवीं इकाई से उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा ब तापीय परियोजना की 500 मेगावाट पांचवीं इकाई बुधवार की देर शाम तकनीकी कारणों के बंद हो गई। जिसे उत्पादनरत करने के लिए परियोजना प्रबंधन युद्ध स्तर पर प्रयास में जुट गया है।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के अनुसार अनपरा ब तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पाचवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण बुधवार की देर शाम 07:52 मिनट पर विद्युत उत्पादन ठप हो गया। इस इकाई से उत्पादन शुरू होने में 56 घंटे का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान 210 मेगावाट की अनपरा अ परियोजना से तीनों इकाईयों से 478 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजा की चौथी इकाई से 442 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा डी से 935 मेगावाट, 600 मेगावाट की लैंको परियोजना की दोनों इकाईयों से 1017 मेगावाट, हरदुआगंज डी से 455 मेगावाट, ओबरा बी से 500 मेगावाट, पारीछा बी से 352 मेगावाट, पारीछा सी से 227.5 मेगावाट, विद्युत उत्पादन किया गया। इस दौरान प्रदेश में बिजली की मांग 17000 मेगावाट के आस-पास बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें