फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 304 में महज 36 शिकायतें निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी/घोरावल। लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार को पहली बार तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 304 शिकायती पत्र आए।े मौके पर महज 36 मामले ही निस्तारित हो सके। शेष 268 मामले संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी सलमान ताज पाटिल ने दुद्धी तहसील में लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। निर्देश दिया कि जो शिकायत प्राप्त हैं, उनकी बारीकियों से जॉच करते हुए त्वरित निस्तारण किया जाय, ताकि फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण समय से किया जाय सके। यहां दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगा। इसमें विकलांग प्रमाण-पत्र भी मुहैया कराया गया। इस मौके पर कुल सौ शिकायती पत्र आए जिसमें से 14 मामले निस्तारित हुए। डीएम ने लेखपालों से कहा कि जमीन का मामला क्षेत्रीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर गुणवत्ता पूर्वक एक बार ही में निस्तारित करें। यहां एसडीएम दुद्धी कृपाशंकर पांडेय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडी आरएस मौर्या, सीओ सुनील कुमार विश्नोई, तहसीलदार शषिभूषण मिश्र, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल समेत अन्य मौजूद रहें। सदर तहसील राबर्ट्सगंज में एसडीएम यमुनाधर चौहान ने लोगों की समस्या सुनी। यहां 48 शिकायतें आई इसमें नौ निस्तारित हुई। तहसीलदार विकास पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। घोरावल में एसडीएम विजय प्रकाश ने लोगों की समस्या सुनी। यहां 156 शिकायतें आईं जिसमें से 13 मामले निस्तारित हुए। यहां भी तहसीलदार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें