फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गया युवक ओबरा डैम में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा डैम में सोमवार को स्नान करते वक्त अंकुश शर्मा (19) गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह पिकनिक मनाने के लिए गया था। पिकनिक स्थल पर मौजूद लोगों ने शव को बाहर निकाला। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब दस बजे ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला निवासी अंकुश बिजली का बिल जमा करने के लिए निकला था। रास्ते मेें उसकी कुछ दोस्तों के साथ मुलाकात हो गई और वह उनके साथ पिकनिक मनाने के लिए ओबरा डैम चला गया। दोपहर करीब दो बजे डैम में स्नान करने के दौरान अंकुश गहरे पानी में चला गया और काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला। यह देख पिकनिक स्थल पर मौजूद लोगों ने उसकी खोजबीन करने मेें जुट गए। आधे घंटे बाइ अंकुश को पानी के बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के घरवाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए, इसलिए नहीं कराया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का दाह संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें