फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों का आंशिक रूप से ढहाए गए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के डूब क्षेत्र के विस्थापितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम नेे जेसीबी से पुर्नवास पैकेज पा चुके 7 विस्थापितों के मकानों को आंशिक रूप से ढहवा दिया। पूर्व में मकानों को खाली करने के लिए विस्थापितों को नोटिस भेजी गई थी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एस. पांडेय ने बताया कि कनहर सिचाई परियोजना डूब क्षेत्र के विस्थापितों को विस्थापन पैकेज की धनराशि दी जा चुकी है उन लोगों को बरसात से पूर्व पुनर्वास कालोनी में बसने के लिए नोटिस दिया गया है। कहा कि जिन लोगों को घरों को गिराने का नोटिस दिया जा चुका है वे घरों को गिरा दें अन्यथा प्रशासन स्वंय उनके मकानों ढहवा देगा। उधर विस्थापितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने डूब क्षेत्र के विस्थापितों को अभी तक आवास बनाने हेतु भूमि अवांटित नहीं किया है। बावजूद इसके डूब क्षेत्र के लोगों के घरों को गिराकर उनको बेघर करने का काम किया जा रहा है। उधर कार्यवाही के दौरान परियोजना के अवर अभियंता ज्ञानेंद्र, रतन श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद, अमवार चौकी इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें