फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा में रोके गए नालों को खोलने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी सलमान ताज पाटिल ने शनिवार को थाना दिवस पर ओबरा थाना में लोगों की फरियाद सुनी। यहां डीएम ने ओबरा सी के निर्माण के दौरान रोके गये प्रमुख नालों को तत्काल खोलने का निर्देश ओबरा सी के अधिकारियों को दिया। साथ ही नालों की सफाई का भी आदेश दिया।
विज्ञापन

मामले को लेकर ओबरा थाने में डीएम और एसपी की ओबरा सी के अधिकारियों से हुई वार्ता में डीएम ने कहा कि नालों को नही रोका जा सकता है। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा सेक्टर आठ और सेक्टर दस स्थित पुनर्वास बस्ती में बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को ओबरा परियोजना सिविल प्रशासन द्वारा रुकवाने का मामला भी सामने आया। ओबरा सी के महाप्रबंधक इं. कैलाश गुप्ता ने भविष्य में कई नई परियोजनाओं के निर्माण के कारण निर्माण रुकवाने की बात कही, लेकिन डीएम ने कहा कि फिलहाल शौचालयों का निर्माण होने दिया जाए। इसके अलावा पुनर्वास बस्ती में पानी की व्यवस्था के लिए भी नगर पंचायत को निर्देशित किया। व्यापारियों ने कान्वेंट तिराहे से आर्य समाज चौराहे तक ओबरा परियोजना द्वारा बनाई गई बाउंड्री से हो रही दिक्कतों से डीएम को अवगत कराया। इस पर डीएम ने परियोजना अधिकारियों को सकारात्मक रवैया अपनाने का निर्देश दिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक भाटिया ने स्थानीय निवासियों को फैक्ट्री एक्ट के तहत मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग उठाई। समाधान दिवस के बाद डीएम ने नौ जून तक नगर निकायों में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने अंबेडकर चौक पर झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, तहसीलदार विकास पांडेय, परियोजना के अधिकारी इं. मनोज सक्सेना, राजीव कुमार, महेंद्र कुमार, अदालत वर्मा, सीओ ओबरा डॉ. केजी सिंह, ईओ अमित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें