फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को भेजा जा रहा प्राइवेट अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेज रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों को अस्पताल में ही दिन भर घूमने वाले कुछ लोग सस्ते में उपचार का झांसा देकर उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में ले जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने जांच शुरू करा दी है। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम के जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को तहरीर देगी।
बताते चलें कि जिला अस्पताल में तैनात कुछ स्वास्थ्य कर्मी और बिचौलियां मरीजों को गुमराह कर उन्हें निजी अस्पताल/क्लिनिक भेज रहे हैं। यहां पर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। सेंटिंग वाले अस्पतालों के संचालक मरीजों को भेजने वालों को कमीशन देते हैं। दो दिन पूर्व सीएमएस डॉक्टर पीबी गौतम अस्पताल मेें राउंड ले रहे थे तभी एक मरीज ने बताया कि कुछ लोग उसे निजी अस्पताल मेें चलने के लिए दबाब बना रहे हैं। जबकि उसे आराम है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने मरीजों को गुमराह को प्राइवेट अस्पतालों मेें भेजने वाले कर्मियों और बिचौलियों की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि डॉ. डीके सिंह, डॉ. एबी प्रसाद और डॉ. गणेश प्रसाद को मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पतालों में भेजने वालों की जांच शुरू कर दी है। टीम की जांच में जो दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी जाएगी। कहा कि टीम से 72 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें