फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के वैनी व दुबेपुर ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वैनी स्थित ग्राम समूह पेयजल परियोजना से पानी आपूर्ति न होने से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ मंगलवार को पानी टंकी के पास ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के आवास पर पहुंचकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और जल्द पानी आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत वैनी व दूबेपुर में गर्मी में पानी का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। इससे ज्यादातर हैंडपंप सूख जाते हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार ने वैनी व दूबेपुर के ग्रामीणों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से ग्राम समूह पेयजल परियोजना का निर्माण कराया था। पांच, छह साल पहले पानी सप्लाई सुचारू रूप से किया जा रहा था। लेकिन अब लोगों को इस परियोजना का लाभ न के बराबर मिल रहा है। इस समय भीषण गर्मी में कभी कभार पानी सप्लाई चालू किया जा रहा तो कभी एक दम बंद कर दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जो पंप से पानी सप्लाई किया जाता है उसी पंप से कर्मचारी अपने कई बीघा खेतों में बोई हुई उड़द की सिंचाई कर रहे हैं। इस वजह से पानी टंकी भर नही पा रही है। इससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। लोग दूर से पानी लाने के लिए विवश हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने ग्राम प्रधान को फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर ग्रामीणों को जल्द से जल्द पानी सप्लाई बहाल कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी व दूबेपुर के ग्रामीणों को पानी सप्लाई टैंकर से कराया जाय। जल्द से जल्द पानी सप्लाई बहाल कराई जाए, अन्यथा वैनी, दुबेपुर के ग्रामीण जिला मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रजल विश्वकर्मा, विकास, अनिल, बाबूलाल, आशीष सिंह, अभिशेष सिंह, साधू, सुभाष, राजू, छोटेलाल, बिमलेश गुप्ता, अमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें