फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर विद्युत सब स्टेशन बनने से 50 गांवों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामगढ़। नक्सल प्रभावित क्षेत्र रामपुर में कराए जा रहे विद्युत सब स्टेशन निर्माण से क्षेत्र के 50 गांवों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पन्नूगंज सब स्टेशन को भी ओवर लोड के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपींग की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नक्सल क्षेत्र में करीब तीन साल से रामपुर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। रामपुर, बरकोनिया, करौदिया, धर्मदासपुर, सिल्थम, पलपल, चिचलिक, पनौरा, ढोसरा, पल्हारी, दरेव, देवहार, चरगड़ा, मड़पा समेत कुल 50 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सब स्टेशन निर्माण कराए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी थी कि अब उन्हें भी अच्छी बिजली मिल सकेगी, लेकिन उन्हें क्या पता कि निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से होगा। यहीं वजह है कि मार्च 2016 में ही विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण होना था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य अधूरा है। सिर्फ भवन बनकर तैयार है, लेकिन अभी भी उसके संचालन में करीब एक साल का समय और लग सकता है। इतना ही नहीं देवरी नईबाजार में भी दूसरा विद्युत सब स्टेशन का निर्माण अधूरा है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि सब स्टेशन का निर्माण मिर्जापुर के निर्माण इकाई से कराया जाता है। निर्माण कार्य अब तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, पूर्व में संबंधित जेई से वार्ता भी हुई थी, लेकिन अब तक अभी तक निर्माण क्यों नहीं पूर्ण हुआ इसके बारे में संबंधितों से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें