फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 53 के सापेक्ष 15 अभ्यर्थियों ने करायी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2018 की 12460 शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार को हुई। डायट परिसर में देर शाम तक चली काउंसिलिंग में 15 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय की ओर से अप्रैल में 216 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। विशिष्ट बीटीसी करने वाले कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। शेष 53 पदों पर काउंसलिंग शासन ने यह कहते हुए रोक दी थी कि जिस जनपद से अभ्यर्थी ने विशिष्ट बीटीसी किया होगा, उसी को काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। अब हाईकोर्ट के आदेश शुक्रवार को काउंसिलिंग हुई। कुल 53 के सापेक्ष 15 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि कुल 15 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई है।
बीएसए को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। काउंसलिंग के बीच अभ्यर्थियों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि विभागीय अफसरों की गलत नीतियों से उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। 12460 शिक्षक भर्ती में 216 पद के सापेक्ष भूतपूर्व सैनिक कोटे का 10 सीट के अलावा 20 सीट और सुरक्षित कर लिया है। इससे सभी वेटिंग लिस्ट में हैं। अब फिर उसी गलती काे दोहराया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सलमा, संजय कुमार, रेखा, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें