फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच सफाई कर्मियों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विशेष स्वच्छता अभियान में भाग न लेने का खामियाजा पांच सफाई कर्मियों को भुगतना पड़ा है। संबंधित सचिव ने पांच सफाई कर्मियों को वेतन रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल कार्यक्रम के दिसंबर में एक वर्ष पूर्ण होने को लेकर तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 28 दिसंबर को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित था। बीडीओ ने सभी सचिवों को पत्र जारी कर कार्यक्रम करने का निर्देश दिया था। म्योरपुर ब्लॉक की पिपरी, कुलडोमरी, रणहोर व जोगेंद्रा और पिपरी ग्राम पंचायत में सचिवों ने सभी सफाई कर्मियों को अभियान के तहत कार्य करने का निर्देश दिया था, लेकिन सफाई कर्मियों ने कोई रुचि नहीं दिखाया। इस पर सचिव सुरेंद्र कुमार ने कुलडोमरी के सफाई कर्मी मोहरचंद, धर्मेंद्र और जोगेंद्रा के ओमप्रकाश, संतोष व रणहोर के अशोक के एक दिन का वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। सचिव के पत्र का हवाला देते हुए एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने एक दिन का वेतन काटने का पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें