सोनभद्र। वर्ष 2018 अलविदा हो गया। अब नए वर्ष के स्वागत के लिए लोग आतुर हैं। मंगलवार को साल के पहले दिन पिकपिक स्पॉट गुलजार रहेंगे। सैलानी धंधरौल बांध, नगवां डैम, सोन इको प्वाइंट, अबाड़ी में मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्घ पिकनिक स्पॉट के साथ ही अन्य जगहों पर मनोरंजन करेंगे। लोग डीजे आदि लेकर वहां जाएंगे। ऐसे में पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। 21 थाना प्रभारियों के साथ ही चार पुलिस क्षेत्राधिकारियों को इन स्पॉटों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वर्ष 2018 अलविदा हो गया। लोगों ने पटाखों की रोशनी के बीच नए वर्ष का जोरदार स्वागत किया है। रात भी जगह-जगह पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। एक जनवरी को जिले भर के पिकनिक स्पॉट नए वर्ष के जोरदार आगाज से गुलजार रहेंगे। इसको लल्ेकर वष़ के आखिरी दिन ही सैलानियों ने तैयारियां कर ली हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे मारकुंडी पहाड़ी में स्थित सोन इको प्वाइंट, सोन पंप, घाघर नदी, धंधरौल बांध, नगवां डैम, मुक्खा फाल, मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्घ अबाड़ी गांव में स्थित कनहर नदी के तट, रिहंद डैम, लैरा नदी समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर मंगलवार को वर्ष के पहले दिन सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। लोग इन स्थलों पर डीजे आदि भी ले जाएंगे। वहां फिल्मी गीतों पर नए वर्ष के स्वागत में थिरकेंगे भी। इसको लेकर तैयारी भी हो चुकी है। उधर पुलिस ने भी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। एसपी किरीट राठोड का कहना है कि पिकनिक स्पाटों पर किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए भी सभी 21 थानों के प्रभारियों, महिला थाना प्रभारी के साथ ही चार पुलिस क्षेत्राधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।