फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ग्राम पंचायत में आवास की सूची करें चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (कोन)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी में प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर परियोजना निदेशक डॉ. एनएन मिश्रा ने समस्याएं सुनी। आगाह किया कि वे आवास आवंटन के लिए किसी को अवैध तरीके से धन न दें। कोई मांग करता है तो उसकी शिकायत करें। ग्राम पंचायतों में आवास की सूची चस्पा करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीडी ने कहा कि हर गरीब को 2022 तक पक्का मकान देने की योजना सरकार की है। अब कोई भी पात्र व्यक्ति बिना आवास के नहीं रह पाएगा। प्रधान को सार्वजनिक जगह पर पेंटिंग कराकर सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर, आवास पात्र लोगों के नाम व योजना के प्रारूप लिखवाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि आप आवास के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसा दे रहे हैं तो जिम्मेदारी आपकी होगी। लाभार्थी खुद आवास की सामग्री खरीदें क्योंकि आवास निर्माण की जिम्मेदारी लाभार्थी की है। कोई लाभार्थी आवास नहीं बनाएगा तो जेल जाने को तैयार रहे। प्रधान जफर हुसैन को निर्देश दिया कि किसी भी गरीब का आवास योजना में नाम नहीं है तो वे खुली बैठक में बिना भेदभाव के सूची तैयार करे और ब्लाक को भेजें। इस दौरान प्रह्लाद गुप्ता, लवकुश, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें