राबर्ट्सगंज लायंस क्लब में नि:शुल्क नेत्र शिविर में जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : SONBHADRA
लायंस क्लब राबर्ट्सगंज और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट की तरफ से शुक्रवार को नगर स्थित लायंस भवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 156 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में आए 14 मरीज जांच के बाद मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाए गए।
लायंस क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह ने बताया कि यह शिविर नि:शुल्क लगाया गया था। आंख के परीक्षण से लेकर इलाज तक की सारी सुविधाएं नि:शुल्क है। शिविर में आए मरीजों में चश्मा और दवा मुफ्त दिया गया। मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित लोगों को संस्था के निजी वाहन से चित्रकूट भेजा गया जहां उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। आने-जाने, ऑपरेशन, चित्रकूट में रहने और भोजन पानी की व्यवस्था मुफ्त है। ऑपरेशन होने के एक माह के बाद उन्हें चश्मा दिया जाएगा। यह कैंप निरंतर अब प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में लगेगा। इस मौके पर सचिव विमल अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन दया सिंह, पीडीजी हरीश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, परमेश जैन, जय कुमार केशरी आदि रहे।