सोनभद्र।मिर्जापुर जोन के आईजी विजय सिंह मीणा ने गुरुवार की देर शाम पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में अपराध की समीक्षा की। थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। इसके पूर्व उन्होंने करमा थाने का निरीक्षण किया।
करमा थाने में पुलिस महानिरीक्षक विजय प्रताप सिंह मीणा ने कार्यालय, बंदीगृह, मेस, कंप्यूटर कक्ष, बैरक आदि का निरीक्षण किया। यहां से वह पुलिस लाइन पहुंच कर मातहतों के साथ बैठक की।पूर्व में हुई चोरी समेत अन्य घटनाओं को तत्काल पर्दाफाश किया जाए। वाहन चोरों को पकड़ कर चोरी गई वाहनों को बरामद करें। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी। आईजी को एसपी आरपी सिंह ने अपराधियों और नक्सलियों को जिले में प्रवेश करने से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, नगर सीओ ज्ञान प्रकाश राय, ओबरा सीओ कृष्ण गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।