फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के सीमावर्ती इलाके में सीआरपीएफ ने कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (खलियारी)। मांची थाना क्षेत्र के बिहार से सटे इलाकों में सीआरपीएफ की कांबिंग दूसरे दिन गुरुवार को समाप्त हो गई। बुधवार को सीआरपीएफ 148वीं बटालियन के कमाडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में फोर्स ने सूअरसोत, सियरिया, धोबी, बांकी, बरवारी में सघन कांबिंग और सर्चिंग अभियान चलाया। बिहार बार्डर पर कैमूर भभुआ की सीआरपीएफ के 147वीं बटालियन सहायक कमाडेंट अभिलेख चौधरी जिले की फोर्स के साथ मिले। कांबिंग के दौरान फोर्स को ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र की अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कई किमी दूरी से पानी लाना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली कभी कभार आती है। इन समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्याएं जस की तस है। कमांडेट और सीओ सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने ग्रामीणों को उनकी समस्याएं संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराने का आश्वासन दिया। कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल नजदीकी थाने और पुलिस चौकी सूचित करें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उप कमाडेंट एसके मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें