दुद्धी। स्थानीय सीएचसी में झारखंड से इलाज कराने आए 13 माह के मासूम की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक वह निमोनिया से ग्रसित था। परिजन शव लेकर घर चले गए।
झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर कैलान गांव निवासी ओमप्रकाश अपने 13 माह का पुत्र राहुल कई दिनों से बीमार था। परिजन उसका उपचार झोलाछाप से ही करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर गढ़वा ले गए। वहां से भी राहत न मिलने पर बुधवार को दुद्धी सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वरुण ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था।