फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन का घेराव कर की नारेबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गठबंधन पार्टी के बैनर तले घोरावल ब्लाक के ढुटेर व चतरा ब्लाक के पडऱी कला के ग्रामीणों ने बुधवार को विकास भवन के सामने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इन स्थानों पर किए गए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ढुटेर व पडऱी कला में पंचायत से कराए गए विकास कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई। इसकी शिकायत डीपीआरओ से की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने डीपीआरओ कार्यालय के एक लिपिक पर मामले की लीपापोती करने का भी आरोप लगाया। वक्ताओं ने संबंधित लिपिक की आय से अधिक संपति की जांच कराए जाने की भी मांग की। ढुटेर के ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कर प्रधाञन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम पंचायत पडऱी कला में बरती गई अनियमितता की जांच बीडीओ चतरा ने की है। जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि भी हुई लेकिफन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण गलत तरीके से होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस मौके पर बैजू मौर्य, जितेंद्र कुमार सिंह, राजाराम, अनिल कुमार, शिवनाथ, राजमनी, बबुंदर, मल्ली सिंह, धनेश कुमार व मंगरू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें