सिंगरौली। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र में मंगलवार को जश्न-ए-सावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुरभि महिला समिति बीना की प्रेरणा महिला समिति और जयंत की संपदा महिला समिति ने मिलकर अधिकारी मनोरंजन कें्रद्र में कार्यक्रम से चार चांद लगा दिया।
कृति महिला मंडल की अध्यक्ष नीना नाग बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। शानदार आयोजन के लिए उन्होंने सुरभि, संपदा और प्रेरणा महिला समिति की सदस्यों को बधाई दी। सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष अंजना झा, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष किरण कुमार एवं संपदा महिला समिति की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने अपने समंवय से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस दौरान मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अमलोरी क्षेत्र से संध्या तेतरिया कुमार, बीना क्षेत्र से संध्या त्रिपाठी और सीडब्ल्यूएस जयंत से मोना सावन सुंदरी चुनी गईं। सुरभि महिला समिति द्वारा अमलोरी क्षेत्र के आसपास की जरूरतमंद युवतियों के कौशल विकास कार्यक्रम से लाभांवित हुई प्रशिक्षुओं ने झूम-झूम मयूरी नृत्य पेश किया। इसमें शैडो नृत्य, बंग्ला नृत्य, पूजन नृत्य, नाटक, कजरी, कैट वॉक एवं सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।