अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व भाजपा के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार की अगुवाई में सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियां बताते हुए 65 लोगाें को सदस्यता दिलाई गई।
उधर, रॉबर्ट्सगंज में सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में 55 लोगों को सदस्य बनाया गया। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों और किसानों को भाजपा ही न्याय दिला सकती है। कहा कि संगठन की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देकर सदस्य बना जा सकता है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष खरवार, अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक अग्रहरी, ओमकार, हरि कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं रॉबर्ट्सगंज में रामजानकी मंदिर के समीप कैंप लगाकर सदस्यता दिलाई गई।