फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में कोरोना के मिले 113 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में 113 कोरोना वायरस मरीज मिले हैं सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को लक्ष्मण युक्त मरीजों को दवाएं देने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1767 संदिग्धों की जांच की गई, जिसमें 113 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ 653 हो गई है। बृहस्पतिवार को 78 मरीज ठीक भी हुए है। म्योरपुर विकास खंड में एक बार फिर सर्वाधिक 43 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं रॉबर्ट्सगंज में 31, चोपन में 15, नगवां में 2, बभनी में 9, घोरावल में 1 व दुद्धी में 9 और चतरा में 3 संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें