फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में है असीम शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में असीम शक्तियों का वास है। मां के दरबार में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर जाता है, मां उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करतीं हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी शिव सेवक पति तिवारी ने बताया कि 1885 में अष्टभुजी मां दुर्गा मंदिर की स्थापना खण्डेश्वरी महाराज के द्वारा की गयी थी। मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया गया । कार्य के तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 45 दिन के अंदर मंदिर का निर्माण पूरा हो गया था। पूर्व सांसद राम प्यारे पनिका की देखरेख में मंदिर का निर्माण हुआ था। पुजारी ने बताया कि कई मुसीबतों में क्षेत्र के नागरिकों ने मां के दरबार में जो कुछ मांगा वह जरूर पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि खंडेश्वरी महाराज ने मंदिर के निर्माण से पूर्व उस स्थल पर चार महीने तक चतुर्मास व्रत किया था। यह मंदिर उस समय चर्चा में आया जब 1997 में चकिया निवासी अशोक सिंह यज्ञ में शामिल होने के लिए आए तो उनका 11 महीने का पुत्र गायब हो गया जो काफी खोजबीन के उपरांत पन्नूगंज से एक गोसाई के घर से 7 दिन बाद बरामद हुआ। पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर की आलौकिक शोभा देखते ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें