रेणुकूट(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध बाबूराम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। इसमें विभिन्न जिले के 16 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजुमदार ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर किया। यहां छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में खंडवारी महाविद्यालय चंदौली की प्रतिभा प्रथम व यहीं की प्रियंका मौर्य द्वितीय रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, शिवानी पांडेय द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में शशिकांत, महाविद्यालय की प्रीति पटेल प्रथम, महाराजा बलवंत कॉलेज की अनीता द्वितीय रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में तनुजा प्रथम व प्रीति पटेल द्वितीय रहीं। लंबी कूद में खंडवारी की प्रतिभा प्रथम व संगशिक्षा महाविद्यालय की चांदनी द्वितीय, ऊंची कूद में शिवानी द्विवेदी प्रथम व शिवानी पांडेय द्वितीय, ट्रिपल जंप में निशा पाल प्रथम व वैशाली द्वितीय, शॉटपुट में शांभवी राय प्रथम, नीता कुमारी द्वितीय, डिस्कस थ्रो में अनीता प्रथम, सविता राजभर द्वितीय, जैवलिन थ्रो में नाजिया अख्तर प्रथम व सविता राजभर द्वितीय, हैमर थ्रो में ज्योति राय प्रथम, स्वाति सिंह द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में शशिकांत सिंह, महाविद्यालय की प्रेमलता प्रथम, बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय की वंदना द्वितीय, पांच हजार मीटर दौड़ में महादेव पीजी कॉलेज की अमृता पटेल प्रथम, डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज की प्रेमकला द्वितीय रहीं। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में कुंवर सिंह प्रथम व चंदन सिंह द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम, सर्वेश कुमार द्वितीय रहे। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। हैमर थ्रो में मुंशी जमाल प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में मनोज कुमार प्रथम, गणेश कुमार द्वितीय, पांच हजार मीटर दौड़ में राकेश यादव प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय रहे। एथलेटिक प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजयी प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रतियोगिता का संचालन सदानंद सोनी व अंबिका पटेल ने किया।