अनपरा । हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन स्टाफ क्लब के तत्वाधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर रविवार की शाम रेणुपावर प्रीमियर लीग कैनवास बाल विभागीय क्रिकेट मैच का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आपरेशन बी टीम विजयी रही।
इस टूर्नामेंट में संस्थान की तरफ से नौ टीमें भाग लीं। आपरेशन की टीम बी ने पिछले दो बार की चैम्पियन रही वॉयलर एंड आक्जीलरी की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम कर लिया। अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव, हेड एचआर शैलेश विक्रम सिंह, हेड मेंटीनेंस सीएस सिंह एवं आपरेशन हेड एसबी वर्मा की उपस्थिति मे टास की प्रकिया पूरी की गई एवं खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया । जिसमें वॉयलर एंड आक्जीलरी के टीम के कप्तान मनु अरोरा ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आपेरशन की टीम बी ने निर्धारित 15 ओवर में 148 रन बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वॉयलर एंड आक्जीलरी की टीम निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट खो कर मात्र 113 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच शिवकुमार रहे। अध्यक्ष ऊर्जा ने विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्सावर्धन किया। इस मौके पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव, विभा सिंह, सुनीता सिंह, सुदिप्ता नायक, टीके सिंह, सीएम गुप्ता, हेमराज, हर्षवर्धन एवं वीके वाजपेयी आदि मौजूद रहे।