फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ में सात को होगी 11 कन्याओं की शादी, आशीर्वाद देने पहुंचेंगे संत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ कस्बा में गुरौटी रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शनि महायज्ञ में सातवें दिन घंटे-घड़ियाल से इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। हवन कुंड में आहुति देकर परिवार और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि सात जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी होगी। उन्हें आशीर्वाद देने मणिराम छावनी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के उत्तराधिकारी कमल नयन दास महाराज और काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज पहुंचेंगे। उनके अलावा भी बड़ी संख्या में संत समाज के लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी यशवीर सिंह होंगे। मंगलवार को महायज्ञ में आशा देवी, संजना कुमारी, विमला देवी, सावित्री देवी, रामा देवी, चिंता मौर्या, परमानंद महाराज, उर्मिला देवी, रबड़ केसरी, भैयालाल, राहुल कुमार, बचाऊ मौर्य, रामबाबू मोदनवाल, राजेंद्र तिवारी, मुन्ना बाबा, राजकिशोर बाबा, नंद बाबा आदि ने विधि पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। आचार्य हरिओम द्विवेदी, आचार्य ज्ञानचंद्र पांडेय, सत्यनारायण महाराज, राज किशोर जी महाराज ने कथा सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें