फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन, एसडीओ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी में स्थित एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद बांध के सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के खिलाफ अवर अभियंता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। अवर अभियंता संघ बुधवार से ही अधिशासी अभियंता रिहंद बांध पिपरी के कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना दे रहा है। धरने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को संघ के जनपद अध्यक्ष इं. नरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं मंडल उप महासचिव इं. राजेश पाेंय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष ने कहा कि एक्सईएन एवं उनके अधीनस्थ सहायक अभियंता की मनमानी एवं तानाशाही रवैए के कारण खंड के समस्त जूनियर इंजीनियर का उत्पीड़न किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों के लगातार प्रयास के बावजूद निरंकुश हो चुके अधिकारी सदस्यों के समस्याओं का निराकरण ना कर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। अमूल्य धरोहर रिहंद बांध के सिविल कार्य को मैकेनिकल के जूनियर इंजीनियर की देखरेख में कराकर कार्य की गुणवत्ता से छेड़छाड़ कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। खंड के सिविल जूनियर इंजीनियर द्वारा विरोध करने पर सभी सिविल जूनियर इंजीनियर का उपस्थित रहने के बावजूद उत्पीड़न करने एवं विरोध को दबाने के लिए दो-दो दिनों की गैरहाजिरी भेजी गई है। इसको संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान इं. सत्य प्रकाश, वीके शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, डीके कौशिक, सुदर्शन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें