फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुभम, पुष्पेंद्र चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। परिवहन विभाग की ओर से जय ज्योति इंटर कॉलेज गुर्मा में सड़क दुर्घटना कारण और निवारण विषय पर गोष्ठी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें विद्यालय स्तर पर गंगा, सोन, यमुना और वरुणा सदन के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता हुई। वरुणा सदन के दो छात्रों शुभम शर्मा और पुष्पेंद्र देव पांडेय का चयन जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सड़क दुर्घटना के कारणों और उससे बचने के उपायों की जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह (प्रवर्तन) व अनिल कुमार मिश्र (प्रशासन) ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने घरों में भी जाकर परिवार वालों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें। जीवन की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को दुर्घटनाओं के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पुरस्कृत छात्रों को प्रधानाचार्य द्विजेंद्र नाथ मिश्र ने बधाई दी और सभी छात्रों को यातायात के नियमों का पूर्णत: पालन करने को कहा। यहां एके राय, संत कुमार, केके गुप्ता, डीएन मिश्र, केए प्रताप, बीएन मिश्र, पीके ओझा, श्यामराज, विकास तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, ऋषभ अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें