फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन शुरू होते ही बढ़ गए बालू के दो गुना दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में तीन महीने की बंदी के बाद सोमवार को बालू खनन शुरू तो हो गया मगर ठेकेदारों ने बालू का रेट दो गुना कर दिया है। प्रति ट्रक बालू का दाम 10 से 12 हजार रुपये बढ़ा कर लिया जा रहा। वहीं, लंबे समय बाद बालू साइट शुरू होते ही पूर्वांचल से बालू साइटों पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। हालांकि प्रशासन रेट निर्धारित करने की बात कह कर पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का नारा था कि गिट्टी बालू सस्ता होगा, हर गरीब का मकान पक्का होगा, मगर जनपद में यह बातें चुनावी घोषणा तक ही सिमट कर रह गईं। सोनभद्र में खनन को लेकर शुरू से ही जिला प्रशासन का ठेकेदारों के प्रति ढुलमुल रवैया रहा है। यही वजह है कि ठेकेदार अपनी मर्जी के हिसाब से दाम तय करते हैं और शिकायत के बाद भी मनमानी करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह उठता है कि जब बालू की साइटें बंद थी तो लोग मजबूरी में महंगे दाम पर बालू खरीदते थे मगर सोमवार को साइट शुरू हो जाने के बाद भी प्रशासनिक अमला दाम तय नहीं कर सका। दुद्धी तहसील के पिपरीडीह में बालू साइट है। सोमवार को यहां बालू का दाम पिछले बार से दो गुना लिया जा रहा। साइट बंद होने से पहले दस चक्का ट्रक 15 हजार, 12 चक्का ट्रक 18 हजार रुपये में लोड होता था। सोमवार को दस चक्का ट्रक 25 हजार जबकि 12 चक्का ट्रक 30 हजार में लोड किया गया। चूंकि लंबे समय बाद बालू की साइट शुरू हुई है ऐसे में एक दिन पहले ट्रकें लाइन में लग गईं। पूर्व में बालू और गिट्टी के मनमाने दाम लिए जाने का अमर उजाला ने खुलासा किया था तो जिला प्रशासन की काफी किरकरी हुई थी। डीएम पीके उपाध्याय ने खनन कारोबारियों की बैठककर गिट्टी का दाम निर्धारित तो कर दिया मगर ठेकेदार बालू किस दाम में बेचेंगे यह अब तक तय नहीं हो सका है।
खान अधिकारी एसके दास ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा मनमानी दाम में बालू बेचने की शिकायत मिली है। कहा कि चूंकि जिले में तीन माह से बालू खनन पर रोक लगा था। अभी काम शुरू हुआ है। वाहन बढ़ते ही टीम बनाकर मनमानी दाम पर बालू बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। ठेकेदारों से बातचीत करके वह लोग 10 और 12 चक्का ट्रक का दाम निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन

खनन प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर अशोक यादव ने कहा कि बालू का मनमानी दाम लेना बिलकुल गलत है। अभी वह खान अधिकारी से बात कर इस मामले को दिखवाते हैं। वह यह सुनिश्चित कराएंगे कि निर्धारित दाम में ही ठेकेदार बालू बेचे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें