फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हसन, या हुसैन के नारों से गूंजीं सदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल की सदाएं सोमवार को या हसन, या हुसैन के नारों से गूंज उठीं। राबर्ट्सगंज सहित जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को मोहर्रम की ताजिया उठा। इस दौरान युवाओं ने जंजीरी मातम किया। याद-ए-हुसैन में नातिया ख्वानी पढ़ी। शाम को कर्बला में ताजिया दफन हुआ। जुलूस में सभी वर्ग के लोगों ने शामिल होकर त्योहार को सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना दिया। जगह-जगह खिचड़ा बांटे गए। सर्बत, नाश्ते के इंतजाम भी किए गए।
विज्ञापन

मोहर्रम की दसवीं तारीख यादगारे हुसैन पर सोमवार को ताजिया उठा। ताजियादारों ने अपने-अपने चौक से दोपहर में ताजिया उठाया। फिर सभी ताजिया का मिलान राबर्ट्सगंज नगर पालिका के पार्क में हुआ। फिर यहां से ताजिया नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। कर्बला की ओर बढ़ रही ताजिया के साथ चल रहे युवाओं ने जहां सीनाजनी कर हसन, हुसैन की याद में मातम किया, वहीं लक्कड़ समेत कई अन्य तरह के करतब दिखाए। रास्ते भर जगह-जगह रूककर नातिया ख्वानी हुई। मोहर्रम पर निकले ताजिया देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में घरों के छतों से सैकड़ों लोग ताजिया और युवाओं के करतब देखते रहे। शाम को ताजिया कर्बला पहुंची जहां उन्हें दफन किया गया। इस दौरान ताजियादार एसोसिएशन के सदर रोशन खां, हिदायत उल्ला खां, हीरा बाबा, फतेह मोहम्मद, मुनीर खां वारसी, अशर्फी, अरशद खां, अलीम शाह, बबलू, कलीम,, रिजवान, साजिद, एहसान उल्ला खां, मुश्ताक खां, अजहर खां समेत अन्य मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे रहे। उधर उरमौरा में भी ताजिया निकली और हसन, हुसैन के नारे लगे। यहां कर्बला में ताजिया दफन हुई। इस दौरान मौलाना मजहरूल हक, अलाउद्दीन, कादिर खां, छोटू, रफीक कुरैशी, आफताब, हशमत समेत अन्य मौजूद रहे।
बभनी : बभनी मोड़ तिराहे पर अकीदत और एहतराम के साथ ताजियों के साथ जुलूस निकालकर उन्हें करबला में दफन किया गया। बभनी, चपकी, बड़होर, असनहर और दरनखांड़ की 33 ताजियों का मिलान तिराहे पर हुआ। क्षेत्र के 16 अखाड़ों के युवा करतब दिखाने में पीछे नहीं रहे। युवा ही नहीं महिलाओं व बच्चों ने भी सीनाजनी कर मातम किया और या हुसैन के नारे लगाएं। चपकी निवासी अल्लाउद्दीन की ताजिया प्रथम, बरकत अली और कैफूल अली की ताजिया दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। बडहोर निवासी मु. अली की ताजिया सबसे ऊंची 75 फीट की रही। पूर्व ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने सुंदर और आकर्षक ताजिया बनाने वाले ताजियादारों को पुरस्कार भी दिया। अकीदत और एहतराम के साथ करबला में शाम को ताजियों को दफन किया गया। इसमें सदर अनवर हुसैन, इम्तियाज अहमद, सुहैल अंसारी, अब्दुल कुद्दुश का विशेष योगदान रहा। जुलूस में पूर्व विधायक रूबी प्रसाद भी शामिल हुई।
विज्ञापन

खलियारी : रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगढ़ गांव में ताजिया का जुलुस निकाला गया। इसमें खास बात यह रही कि सौहार्द का संदेश देने के लिए ताजिया जुलूस में दूसरे धर्म के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर कैलाश प्रजापति, विनोद प्रजापति, लल्लू गुप्ता, सहदेव गुप्ता, पिन्टू खरवार, अशोक, लियाकत अली, कासिम अली का सहयोग विशेष रहा।
दुद्धी : केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के नेतृत्व में दर्जन भर से अखाड़ों से ताजिया निकाली गई। मेन चौक पर एक से बड़ कर एक करतब दिखाए गए। । दुद्धी, मल्देवा, रामनगर, खजूरी, कनकोडवा, डूमरडीहा, कलकल्ली बहरा से आई ताजिया संकट मोचन मेन चौक पर एकत्रित हुई। अखाड़े के लोगों ने आंख पर पट्टी बांधकर तलचवार से युवक के सीने पर रखे ईंट के दो टुकड़े किए। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर फतेह मुहम्मद खां और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो के हाथों संयुक्त रूप से पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी ताजियों को करबला में दफन किया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद सदर मो. शमीम अंसारी, रसीद शाह, अलीराजा हवारी, सरफुद्दीन, जलील शाह, इम्तियाज, डा. एजाजुल हुदा, सरफराज आलम, हाजी फैजुलाह, हाजी निजामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
रेनुकूट : रेनुकूट नगर में सोमवार को ताजिया जुलूस निकाला गया। रेनुकूट जामा मस्जिद से निकला जुलूस, रेनुकूट चौराहा, गांधी मैदान, मूर्धवा पेट्रोल पंप से वापस करबला गया। बच्चों और युवकों की टोलियों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्व अल्पाहार व शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान शेख जलालुद्दीन, पीर मोहम्मद, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट अनिल सिंह, रजा, मुस्तफा, मोहम्मद उस्मान कुरैशी, ताहिर, अजीम खान, नसीम, वसीम, मोहम्मद अली, खुर्शीद का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें