फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोस्तों को बंधक बनाकर पीटने में 10 नामजद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव में जादू-टोना के शक में दो दोस्तों की बांधकर की गई पिटाई मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पूर्व प्रधान और उसका बेटा भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों को रविवार की शाम शांति भंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ओबरा थाना क्षेत्र के रासपहाड़ी (बिल्ली-मारकुंडी) निवासी राजू चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी दोस्त मनोज अगरिया के साथ जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा गांव स्थित साढ़ू के यहां गया हुआ था। उनके न मिलने पर तालाब किनारे आग जलाकर मुर्गा भून रहा था। आरोप है कि जादू-टोना के शक में पूर्व प्रधान लल्लू उर्फ रामविलास आदि की तरफ से दोनों को बंधक बनाते हुए जमकर पिटाई की गई। दो दिन बाद मामला जुगैल थाने पहुंचा तो पूर्व प्रधान, उनके दामाद, बेटे सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया। शांति भंग की आशंका में उनका चालान भी किया गया। जिस तरीके से कार्रवाई हुई लोगों ने समझा कि सामान्य मारपीट हुई है लेकिन जब शनिवार को घटना का कई वीडियो वायरल हुए तो हर कोई अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें