फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; दारू पार्टी के बाद हुई थी कहासुनी

Mon, 27 Oct 2025 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में एक युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया। शराब की पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हमले के बाद आरोपी युवक घायल को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क गांव में बीती रात दबंगों ने धारदार हथियार से वार एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन


चुर्क गांव निवासी युवक (28) ऑटो चलाता है। बीती रात चुर्क गांव से पहले पुलिया की ओर एक अन्य युवक के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद में किसी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 

गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सुचना पाकर चुर्क चौकी और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। युवक का उपचार चल रहा है। कैसे और किन परिस्थितियों में घटना हुई। इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें