फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसी सेना? आपस में भिड़े जवान और अफसर

Fri, 11 Oct 2013 02:17 PM IST
अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों के बीच आपसी झगड़े की खबर कम ही सामने आती हैं, लेकिन सैन्य इकाई में सैनिकों और अधिकारियों के बीच झड़प की एक और घटना से पर्दा उठा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ में 10 सिख लाइट इनफैंट्री बटालियन में बीती रात लड़ाई हो गई, जिसमें तीन लोग जख्मी हुए। इनमें से एक लेफ्टिनेंट कर्नल है, जो सेकेंड इन कमांड था।
विज्ञापन


अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि लड़ाई की वजह क्या थी और यह कितनी बड़ी थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि झगड़ा कल हुआ और कई लोगों को इलाज की जरूरत पड़ी। इनमें से कुछ अस्पताल में भी भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


हालिया वर्षों में इस तरह की यह चौथी घटना है। पिछले दो साल में दो आर्टिलरी इकाई औरा दो आर्मर्ड यूनिट में इसी तरह क झगड़ा हो चुका है।

हालांकि, यह पहली बार है कि किसी इनफैंट्री यूनिट में जवानों और अधिकारियों के बीच इस तरह का लड़ाई-झगड़ा हुआ हो।

सैन्य सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे जुड़ा बयान जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सेना ने इस मामले के आदेश भी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें