फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और 'दामिनी' छोड़ गई दुनिया

Mon, 21 Jan 2013 07:58 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिले के जिगना गांव में हैवानियत की शिकार हुई अंजली ने रविवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पड़ोसी युवक ने रेप में नाकाम होने पर उसे जिंदा जला दिया था। तकरीबन दो हफ्ते तक अस्पताल में मौत से संघर्ष करने के बाद वह हार गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही महिला संगठन की पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गईं। कई संगठनों ने इस मामले पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। उनकी मांग है कि परिवार को मुआवजा और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

अंजली (16) (परिवर्तित नाम) के पड़ोस में रहने वाला ज्ञान सिंह पटेल आए दिन उससे छेड़खानी करता था। पांच जनवरी को दिन में वह अंजली के घर घुस गया। घर में वह अकेली थी। ज्ञान सिंह ने उससे दुराचार का प्रयास किया। जब वह चीखने-चिल्लाने लगी तो ज्ञान सिंह ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर अंजली को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


यह मामला 7 जनवरी को उस वक्त प्रकाश में आया जब लड़की को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल लाया गया। उसकी बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने ज्ञान और उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 85 प्रतिशत जल चुकी अंजली की हालत अस्पताल में भर्ती होने के बाद से गंभीर बनी हुई थी। रविवार रात उसने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही महिला संगठन की मंजू पाठक, कुलदीप, रिनियेशु, अनीता लाल, राना परवीन आदि तमाम कार्यकर्ता वहां पहुंच गईं। अंजली का शव देखकर सबकी आंखें भर आईं। महिला संगठनों ने निर्णय लिया है कि अंजली के परिवार को मुआवजा, सुरक्षा और दोषियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर वे सोमवार को सड़क पर उतरेंगी और हाईकोर्ट चौराहे पर चक्काजाम करेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें