फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांडः राजाभैया से सीबीआई ने पूछे ये 6 सवाल

Fri, 21 Jun 2013 11:30 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कांड की जांच के घेरे में आए पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गुरुवार को दिल्ली में सीबीआई की फोरेंसिक लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ।
विज्ञापन


राजा भैया से लिखित सहमति लेने के बाद सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए उन्हें सीएफएसएल (फोरेंसिक लैब) ले गई। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू किया गया।

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने राजा भैया से जो पूछा वह सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद के बयान पर आधारित था।

कुंडा में सीओ जिया उल हक की हत्या के बाद सीबीआई ने 19 मार्च, 2013 को परवीन आजाद से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया था। इसमें परवीन आजाद ने गुड्डू सिंह, रोहित सिंह, गुलशन यादव और हरिओम श्रीवास्तव आदि की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


सीबीआई के 6 सवाल

सवाल नंबर1- घटना के समय गुड्डू सिंह और अन्य लोग कहां थे?

सवाल नंबर2- सीओ की हत्या के दिन उनसे किस-किस व्यक्ति ने संपर्क किया?

सवाल नंबर3- कुंडा कांड में किन-किन लोगों के शामिल होने की उन्हें जानकारी थी?

सवाल नंबर4- क्या उन्हें पता था कि कुंडा में ग्राम प्रधान नन्हे यादव की हत्या की जाएगी?

सवाल नंबर5- क्या सीओ जिया उल हक पर जानलेवा हमला होने के समय वह किसी से फोन पर संपर्क में थे?

सवाल नंबर6- सीओ की हत्या के बाद क्या उन्होंने किसी आरोपी की मदद करने की कोशिश की?

सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि शाम लगभग चार बजे तक राजा भैया का पॉलीग्राफ टेस्ट होता रहा। इस दौरान उनसे कई सवालों को बार-बार पूछा गया। अब विशेषज्ञ पॉलीग्राफ टेस्ट में बने पैटर्न की जांच कर यह तय करेंगे कि कितने सवालों के जवाब सही थे और कितने जवाब गलत थे। इसके बाद सीबीआई इस रिपोर्ट को अदालत में रखेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें