फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक झुलसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में रविवार को ससुराल गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया। पिता ने ससुरालीजनों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक द्वारा स्वयं ही आग लगाने की बात कह रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के सोहरावा निवासी आमिर (20) पुत्र अलियार अपने पिता के साथ क्षेत्र के कुसमौहरा ससुराल गया था। पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसकेे बाद वह समझौते के लिए ससुराल गया था। पिता के मुताबिक उसका बेटा घर के अंदर था। वह बाहर ही बैठा था। पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ।
आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजनों ने पहले तो आमिर को पीट दिया फिर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि युवक और उसके साढू के बीच विवाद हुआ था। रविवार को ही सुलह के लिए बुलाया गया था। घर के बाहर सभी लोग बैठे थे। बातचीत में सुलह न होने के कारण नाराज आमिर ने खुद ही आग लगा ली। तहरीर के आधार पर ससुर, साढू उसकी पत्नी व चचिया ससुर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें