फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में सिर काटकर युवक की हत्या

Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना इलाके में वारदात के बाद घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। - संवाद 
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के नेवादाखुर्द गांव से छह सौ मीटर दूर स्थित खेत में सिर काटकर युवक की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बिना सिर का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीमों ने मौके पर जांच की तो भारी मात्रा में खून देखकर यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात युवक को खेत में लाकर उसकी हत्या की गई है। पहचान न हो पाए, इसलिए हत्यारा युवक का सिर लेकर चला गया।
विज्ञापन


देवरीखुर्द गांव निवासी सूरजबली का खेत नेवादाखुर्द गांव में है। रविवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

सूचना पाते ही मौके पर थाने की पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, अन्य टीमों ने भी घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश व सीओ बृजेश भी मौके आए और ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि निरीक्षण में यह निकलकर सामने आया है कि युवक को खेत में लाकर ही मारा गया है। शव के पास भारी मात्रा में खून मिला है। फौरी सूचना पर कार्रवाई करते हुए शव को पहचान के लिए रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें