इमलिया सुल्तानपुर। मितौली थाना क्षेत्र निवासी युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी ससुराल में रह रहा था। मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने उसके ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेमरहन गांव में शनिवार सुबह ससुराल में रह रहे थाना मितौली क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी रंजीत (30) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। रंजीत के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत करीब दो साल से अपनी ससुराल में रहकर सरौरा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव नीचे पड़ा था। जिस पर पिता नत्थू ने आरोप लगाया कि बेटे को सास, ससुर व पत्नी ने मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर दयाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जाएगी।