फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मार डाला, देखे कैसे

Sat, 13 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा के सधुवापुर मजरा रमुवापुर कालिका सिंह गांव निवासी सतीश (26) पुत्र गजराज का तंबौर के भानीपुर गांव के पास खेत है। भानीपुर निवासी लखन की बकरी सतीश के खेत में चली गई थी। इससे फसल को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


सतीश ने मौके पर पहुंच कर बकरी पकड़ी और उसे साथ ले जाने लगा। उधर, लखन की पत्नी का शोर सुनकर उसका पति व कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सतीश को दबोच लिया। दबंगों ने बकरी छुड़ाने के बाद लात घूसों व लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

जानकारी पाकर युवक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी रेउसा ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें