रेउसा थाना क्षेत्र के धेनुआ गांव में गुरुवार को आग लगने
से तीन घर जलकर राख हो गए। हादसे में चार मवेशी जलकर मर गए। वहीं लगभग तीन
लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
गांव
निवासी श्यामलाल के यहां ढिबरी से आग लग गई। जब तक आग बुझाने की कोशिश
होती, लपटों ने मनोहर व जीवन लाल के घरों को भी चपेट में ले लिया। हादसे
में चार मवेशी जिंदा जल गए।
इसके अलावा तीनों घरों से करीब तीन लाख रुपये
की संपत्ति जल गई। गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल टीम भी पहुंच
गई थी।
लेकिन सूचना दिए जाने के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल या तहसील से कोई
अफसर नहीं पहुंचा था।