हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस्माइलपुर निवासी समीर अहमद (22) रामपुर बरौरा स्थित एक कारखाने पर वेल्डिंग का काम करता था।
रविवार को वह वेल्डिंग कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वर्कशॉप में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने करंट लगते हुए देखा तो उसे किसी तरह छुड़ाकर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।