फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-आॅटो की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 28 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट इलाके में नेशनल हाईव पर पिरई पुल के पास शुक्रवार को एक नैनो कार से टकराने के बाद आॅटो रिक्शा पलट गया, जिससे आॅटो सवार सात लोग जख्मी हो गए। घायलों मेें पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

रामकोट इलाके में इललिया पार्क के आगे हाईवे पर पिरई नदी पुल के पास शुक्रवार को एक नैनो कार ने आॅटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे आॅटो पलट गया। दुर्घटना के बाद नैनो चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में आॅटो सवार इमलिया सुल्तानपुर इलाके के भदई गांव निवासी गया प्रसाद (30) पुत्र यदुनाथ प्रसाद, खीरी जिले के मितौली इलाके के भुड़ेरा निवासी  राजेश्वरी (45) पत्नी राकेश, रामकोट के अंबरपुर निवासी सावित्री (45) पत्नी जयराम व शिवदेवी (50) पत्नी संतोष, शहर के नारायन नगर निवासी चालीस वर्षीय टाइगर समेत सात लोग जख्मी हो गए।

दो लोग घटनास्थल से ही घर चले गए। पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से जख्मी गया प्रसाद को चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि परिवार वाले गया प्रसाद को लेकर लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच खैराबाद के आगे उनकी हालत बिगड़ने लगी तो वापस जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में जख्मी अन्य लोगों की हालात सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें