फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 खैराबाद से बुधवार को एक टेम्पो सवारी लेकर जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। खैराबाद कस्बे में बिसवां मार्ग पर पशु चिकित्सालय के करीब टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो पर सवार कस्बे के मोहल्ला रौजा दरवाजा निवासी सिराज (30) पुत्र रियाज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे आननफानन जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा घटना में अब्दुल रसीद, महक, फरजाना नाज, बाबू समेत नौ लोग जख्मी हो गए।

हादसे के समय टेम्पो में 10 लोग सवार थे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मतुआ में बस व ट्रक में भिड़ंत ः लालपुर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली इलाके में मतुआ के पास बुधवार सुबह ट्रक व बस की भिड़ंत में बस चालक जख्मी हो गया। हालांकि बस में सवार करीब 12 अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लहरपुर कोतवाली इलाके में मतुआ चौराहे के पास बुधवार सुबह तम्बौर की ओर से जा रही बस व मोरंग भरे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बस चालक लहरपुर के गांधीनगर निवासी मासूम (45) घायल हो गया।

हालांकि बस में सवार करीब 12 अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें