फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला को युवक ने मारी गोली, ट्राॅमा रेफर

Mon, 23 Dec 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल महिला।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला को युवक ने गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिरदही टोला निवासी नफीसा (54) सोमवार को अपने घर पर मौजूद थीं। तभी श्मामनाथ मोहल्ला निवासी रचित शराब के नशे में आया और नफीसा को गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली महिला के पेट में लगी। स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी रचित की तलाश में जुटी है।


आशनाई में गोली चलने की आशंका
सूत्रों की माने तो आशनाई के चलते ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी युवक और एक युवती के बीच में नजदीकियां थीं। इसी बात को लेकर महिला के पुत्र इकबाल का आरोपी रचित से शनिवार को विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी व उसके साथियों ने सोमवार देर शाम महिला के घर में वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं टीमें
घायल महिला के पुत्र इकबाल का मुख्य आरोपी रचित से दो दिन पूर्व विवाद हुआ था। पता चला कि रचित सोमवार देर शाम अपने कुछ साथियों के साथ आया और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- प्रकाश कुमार, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें